पिस्टल व कारतूस के साथ मुर्गा फार्म से अपराधी गिरफ्तार

पतोर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को गोली व पिस्टल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया.

हायाघाट. पतोर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को गोली व पिस्टल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर खैरा गांव के बसौली चौर स्थित मुर्गी फार्म में छापेमारी की गयी. इस दौरान एक लोडेड देसी पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस के साथ खैरा निवासी प्रीतेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के क्रम में गिरफ्तार अपराधी के पायजामे की जेब से भी तीन जिंदा कारतूस मिले. अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >