Darbhanga News: राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की स्थापना को सांसद ने की पहल

Darbhanga News:भारत सरकार का प्रमुख स्वायत संस्थान राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की दरभंगा में स्थापना के लिए सांसद गोपालजी ठाकुर ने पहल की है.

Darbhanga News: दरभंगा. भारत सरकार का प्रमुख स्वायत संस्थान राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की दरभंगा में स्थापना के लिए सांसद गोपालजी ठाकुर ने पहल की है. इसके लिए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पियुष गोयल से बात की. सांसद ने बताया कि दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधुबनी, सुपौल सहित उत्तर बिहार के छात्र बड़े शहरों में जाकर मोटी रकम खर्च कर फैशन व डिजाइन की पढ़ाई करते हैं. राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की स्थापना हो जाने से इस तरह की शिक्षा लेना सहज होगा. इससे दरभंगा डिजाइन एजुकेशन का हब बनेगा. रोजगार की दिशा में मजबूती आयेगी. इससे फैशन, ग्राफिक, प्रोडक्ट, एनिवेशन, टेक्सटाइल सरीखे क्षेत्रों में नौकरी तथा स्टार्टअप की सुविधा उपलब्ध होगी. स्थानीय कारीगरों, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूह को बढ़ावा भी मिलेगा्.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >