दरभंगा के विकास की योजनाओं पर सांसद गोपालजी ठाकुर की बैठक, आयुक्त को सौंपा शीघ्र पहल का पत्र

दरभंगा के विकास को नई उड़ान देने के लिए सांसद गोपालजी ठाकुर ने प्रमंडलीय आयुक्त के साथ एक अहम बैठक की. इस दौरान शहर की पेयजल आपूर्ति, एलिवेटेड रोड, चीनी मिलों और बाढ़ नियंत्रण जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. सांसद ने योजनाओं में शीघ्र पहल का आग्रह करते हुए दरभंगा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने पर जोर दिया.

Darbhanga News: दरभंगा. केंद्र और राज्य सरकार की प्रायोजित विकास योजनाओं में तेजी लाने को लेकर स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक गोपालजी ठाकुर ने सोमवार को प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय के साथ बैठक की. आयुक्त के कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई. सांसद ने विभिन्न योजनाओं में शीघ्र पहल के लिए आयुक्त को पत्र भी सौंपा.

पेयजल से एलिवेटेड रोड तक योजनाओं की समीक्षा

बैठक में पेयजल आपूर्ति, बुडको द्वारा नाला निर्माण, एलिवेटेड रोड और ड्रेनेज से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. सांसद ने शहर में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और नालों से अतिक्रमण हटाने की दिशा में भी शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया.

चीनी मिल और हार्टिकल्चर कलस्टर पर भी हुई चर्चा

सांसद ने रैयाम एवं सकरी चीनी मिल को लेकर भी पहल तेज करने की बात कही. किसानों के साथ बैठक कर चीनी मिलों से जुड़े मुद्दों पर आगे की कार्रवाई करने का आग्रह किया गया. इसके अलावा हार्टिकल्चर कलस्टर और मत्स्य संपदा योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई.

रिंग रोड और टाउनशिप को लेकर दिए प्रस्ताव

गोपालजी ठाकुर ने मिथिला स्टेटलाइट टाउनशिप में कौसर चौर एवं नारसर चौड़ की जमीन को शामिल करने का प्रस्ताव रखा. इसके साथ ही रिंग रोड, सिटी पार्क, प्लास्टिक पार्क और हुनर हाट जैसी प्रस्तावित योजनाओं पर भी शीघ्र पहल करने का आग्रह किया.

बाढ़ नियंत्रण और पश्चिमी कोसी तटबंध पर जोर

बैठक में बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों के साथ पश्चिमी कोसी तटबंध के सुदृढ़ीकरण की स्थिति पर भी चर्चा हुई. सांसद ने आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे की प्रगति की जानकारी लेते हुए परियोजना को गति देने की आवश्यकता बताई.

विश्वविद्यालयों और संस्थानों को लेकर भी उठे मुद्दे

सांसद ने दोनों विश्वविद्यालयों को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने, दूरस्थ शिक्षा केंद्र शुरू करने तथा महिला प्रौद्योगिकी संस्थान को केंद्र सरकार को हस्तांतरित करने जैसे मुद्दे भी बैठक में रखे. इसके अलावा पटना हाईकोर्ट की बेंच, सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक और आर्सेनिक जांच से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई.

दरभंगा को विकास के केंद्र के रूप में स्थापित करने पर जोर

सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा मिथिला का केंद्र बिंदु है. इसलिए यहां चल रही और प्रस्तावित योजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से दरभंगा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: जिसके सानिध्य में इंसानियत जाग उठती थी, उस डॉक्टर को खोकर मोतिहारी चिकित्सा जगत हुआ मर्माहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >