महादलित टोला में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री

वार्ड 21 के महादलित टोला में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय गुरुवार को पहुंचे तथा झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए

दरभंगा. वार्ड 21 के महादलित टोला में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय गुरुवार को पहुंचे तथा झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने कहा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनते ही महादलित टोला में मंत्री से लेकर पदाधिकारी तक के झंडोतालन कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लिया गया. सभी की उपस्थिति में उस समुदान के बुजुर्ग झंडोतोलन करते हैं. मौके पर बुजुर्ग सोहन राम ने झंडोत्तोलन किया. बुजुर्गों को अंग वस्त्र देकर मंत्री ने सम्मानित किया. मंत्री की अगुवाई सदर बीडीओ ने की. वार्ड पार्षद नवीन सिन्हा व पूर्व पार्षद मधुबाला सिन्हा ने बुके देकर मंत्री का स्वागत किया. इस दौरान राज्य सभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, नगर विधायक संजय सरावगी, पूर्व विधान पार्षद अर्जुन सहनी उपस्थित थे. राजकीय कन्या विद्यालय, सेनापत प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने मंत्री की आगवानी की. सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >