Darbhanga News: मंत्री हरि सहनी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

Darbhanga News:कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मणिकांत झा के नेतृत्व में सतीघाट में पिछड़ा व अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी को सम्मानित किया.

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान. भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मणिकांत झा के नेतृत्व में सतीघाट में पिछड़ा व अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी को सम्मानित किया. मालूम हो कि मंत्री सहनी बाबा कुशेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे. वहां से वापस लौटने क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के अलावा समेत जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार चौधरी मन्ना का पाग-चादर व माला से अभिनंदन किया. दूसरी ओर भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेर चौक व पार्टी कार्यालय में मंत्री को सम्मानित किया. मौके पर संजय सिंह, राजेश पासवान, दीपक साहु, चंदन चौधरी, राजा पासवान, दिलीप चौपाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >