Darbhanga News: शहीद सूरज नारायण सिंह स्मृति सभा मेडिकल ग्राउंड में 17 को

Darbhanga News:आगामी 17 मई का शहीद सूरज नारायण सिंह स्मृति सभा मेडिकल ग्राउंड में होगी.

Darbhanga News: दरभंगा. आगामी 17 मई का शहीद सूरज नारायण सिंह स्मृति सभा मेडिकल ग्राउंड में होगी. इसकी सफलता के लिये पूर्व सांसद आनंद मोहन के नेतृत्व में फ्रेंड्स ऑफ आनंद की बैठक परिसदन में हुई. बताया गया कि स्मृति सभा के मुख्य अतिथि सीएम नीतीश कुमार होंगे. सभा में एनडीए घटक दल के सांसद, मंत्री, विधायक को आमंत्रित किया गया है. आनंद मोहन ने कहा कि स्मृति सभा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. सभा की अध्यक्षता सुरेन्द्र सिंह करेंगे. बैठक में श्याम कुमार सिंह, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल, पूर्व निगम पार्षद रीता सिंह, डॉ पीके सिंह, युवा जदयू अध्यक्ष राम शंकर सिंह, संतोष पोद्दार, विकास चौधरी, लोजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र झा, नवीन सिंह, संतोष सिंह, मनोज सम्राट, डब्लू सिंह, दिलीप कुमार सिंह, कमल सिंह, भानु प्रताप आदि शामिल थे. संचालन अरुण सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >