Darbhanga News: आज 100 स्कूलों में स्वच्छता ही सेवा के तहत आयोजित किये जायेंगे कई कार्यक्रम

Darbhanga News:जिला गंगा समिति के पत्र के आलोक में जिले के आधा दर्जन प्रखंडों के 100 स्कूलों में स्वच्छता ही सेवा के तहत कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

Darbhanga News: दरभंगा. जिला गंगा समिति के पत्र के आलोक में जिले के आधा दर्जन प्रखंडों के 100 स्कूलों में स्वच्छता ही सेवा के तहत कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. विद्यालय परिसर एवं नजदीकी जल स्रोत के घाट पर स्वच्छता अभियान, प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली आयोजित किए जाएंगे. साथ ही जल स्रोत की स्वच्छता की आवश्यकता विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, गंगा स्वच्छता प्रतिज्ञा का आयोजन किया जाएगा. इस आशय का आदेश डीइओ केएन सदा ने जारी किया है. उन्होंने दरभंगा नगर, बहादुरपुर, हायाघाट, सदर, हनुमान नगर एवं बेनीपुर प्रखंडों के चिन्हित विद्यालय की सूची जारी करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैंं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >