Darbhanga : छात्र एवं उसकी मां की अस्वाभाविक मौत मामले में पुलिस ने रखा पक्ष

कुछ दिन बाद उसकी मां मनीषा कुमारी की मौत मामले में पुलिस प्रशासन ने अपना पक्ष रखा है.

कश्यप की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फांसी के कारण श्वास में अवरोध पुत्र के निधन से डिप्रेशन में थी मनीषा एसएसपी ने कहा, पुलिस दोनों घटना की कर रही जांच दरभंगा. बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में छात्र कश्यप कुमार की संदिग्ध मौत था कुछ दिन बाद उसकी मां मनीषा कुमारी की मौत मामले में पुलिस प्रशासन ने अपना पक्ष रखा है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि छात्र के परिजनों के बयान पर बहादुरपुर थाना में मारपीट कर हत्या करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गयी. घटनास्थल का निरीक्षण विधि विज्ञान प्रयोगशाला की ओर से किया गया. घटनास्थल से टीम ने मल्टीकलर दो गमछा जब्त किया. विधि विज्ञान प्रयोगशाला इकाई की ओर से प्रथम दृष्टया घटना को हैंगिंग का होना बताया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने मृत्यु का कारण फांसी के कारण श्वास में अवरोध बताया है. मृतक के शरीर के किसी भी भाग पर जख्म नहीं था. पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांड के त्वरित खुलासा के लिए सदर एसडीपीओ-वन के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आयी कि छात्र स्कूल के हॉस्टल में नहीं रहना चाहता था. अक्सर हॉस्टल में रहने वाले बड़े बच्चाें को हॉस्टल से घर भाग जाने की बात बताता था. अनुसंधान के क्रम में स्कूल की शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन स्कूल आने पर कश्यप काफी रो रहा था. काफी समझाने पर वह शांत हुआ और वर्ग में गया. छात्र की मां मनीषा कुमारी की मौत के विषय में भी पुलिस ने पक्ष रखा है. बताया गया है कि पुत्र की मौत के बाद मनीषा डिप्रेशन में रहती थी. उसने कुछ खा लिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गयी. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी का कहना है कि पुलिस दोनों घटना के संबंध में जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >