Darbhanga News: दुर्गा पूजा समन्वय समिति का पुनर्गठन, मनीष फिर से बने अध्यक्ष

Darbhanga News:जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति व सार्वजनिक दुर्जा पूजा समितियों की बैठक रविवार को नव चेतना दुर्गा पूजा समिति भगत सिंह चौक पर हुई.

Darbhanga News: दरभंगा. जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति व सार्वजनिक दुर्जा पूजा समितियों की बैठक रविवार को नव चेतना दुर्गा पूजा समिति भगत सिंह चौक पर हुई. सुनील राय की अध्यक्षता में पूर्व की कमेटी को भंग कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरू की गयी. इसमें समिति सदस्यों ने पुनः मनीष जायसवाल को अध्यक्ष चुना. वहीं सुनील राय और मुकेश महासेठ को महासचिव बनाया गया. फलाहार कार्यक्रम के लिए धरम कुमार व समन्वय सम्मान समारोह के लिए सुनील राय और रितेश कुमार को प्रमुख चुना गया. इसके बाद आगामी 22 सितंबर को कलश स्थापन के साथ नवरात्र प्रारंभ होने पर शहर में भव्य व व्यवस्थित तरीके से दस दिनों तक अनुष्ठान मनाने पर विमर्श किया गया. पूजा के दौरान पंडालों के आसपास की साफ-सफाई को लेकर नगर आयुक्त से मिलने व यातायात व्यवस्था के लिए डीएम से भी मिलने पर सहमति बनी. साथ ही पंडाल के निकट से गुजरने वाली बिजली की तार के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय समिति के कार्यकर्ता के मिलने की,संध्या आरती के दौरान पूजा पंडालों में भीड़ के मद्देनजर महिला सिपाहियों की तैनाती होने, मेला के दौरान रात्रि पुलिस की गश्ती बढ़ायी जाने को लेकर जिला प्रशासन को आवेदन देने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा मुख्य रूप से पूजा के दौरान अष्टमी तिथि पर 30 सितंबर को मां श्यामा माई मंदिर परिसर में फलाहार कार्यक्रम आयोजित किये जाने, पूजा के दौरान प्लास्टिक के सामानों का उपयोग कम किये जाने, सभी पूजा पंडाल के आसपास स्वच्छता बनाये रखने का निर्णय लिया गया. जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति के अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि इस बार भी भगवती की पूजा भव्य व व्यवस्थित रुप से जिला में होगी. उन्होंने पूजा समितियों से पंडाल के नजदीक रात में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए विश्रामालय का निर्माण किये जाने का आग्रह किया. वहीं महासचिव सुनील राय व मुकेश महासेठ ने भी विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मण झुनझुनवाला ने किया. मौके पर राकेश दास, मुन्ना ठाकुर, विक्की, अजित, लालू यादव, राकेश स्वर्णकार, सुजीत मल्लिक, मोहन चौधरी, प्रीतम राय,अनिल महतो, आशुतोष गौरव, अमरजीत कुमार, राहुल मंडल, सूरज, हनुमान सहनी, मनोज खड़काकर, तरुण गुप्ता, कौशल महासेठ, ओपी यादव, अर्जुन, दीपू राम, सतीश, विवेक झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >