Darbhanga: जलकुंभी से पटा जेस्सी पोखर, छठ का अर्घ अर्पण मुश्किल

वर्षों से लोक आस्था के महापर्व छठ मनाने की परंपरा राजे के जेस्सी पोखर में इस बार टूटने के आसार हैं. इसे लेकर लोगों में आक्रोश है.

मनीगाछी. वर्षों से लोक आस्था के महापर्व छठ मनाने की परंपरा राजे के जेस्सी पोखर में इस बार टूटने के आसार हैं. इसे लेकर लोगों में आक्रोश है. जानकारी के अनुसार राजे पंचायत के चकराजे गांव स्थित जेस्सी पोखर में वर्षों से आस्था के महापर्व छठ ग्रामीण मनाते हैं. इस साल इस पोखर में फैली गंदगी तथा मखाना की खेती कर दिए जाने के कारण पानी काफी दूषित हो गया है. राजे के सरपंच रामविलास यादव, किसुनदेव यादव, राम सेवक यादव सहित दर्जनो लोगो ने बताया कि इस पोखर में अधिकांश ग्रामीणों द्वारा महापर्व छठ मनाया जाता था, लेकिन इस बार पूर्वजों द्वारा चलायी गयी परम्परा टूट जाएगी. पोखर का पानी काफी दूषित हो गया है. पूरे पोखर में जलकुंभी भरा हुआ है. पोखर की साफ-सफाई करवाने के लिए सीओ को आवेदन देकर गुहार भी ग्रामीणों द्वारा लगायी गयी, लेकिन अभीतक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है. इधर इस संबंध में सीओ से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन अन्यत्र चले जाने के कारण उनसे फोन से सम्पर्क नहीं हो पाया. वहीं तारडीह में आस्था के महापर्व छठ की तैयारी को लेकर क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गयी है. शनिवार को नहाय-खाय के साथ चार दिनी छठ महापर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में उत्सवी माहौल है. प्रतयेक आंगन में छठ गीत बज रहे हैं. वहीं नहाय-खाय के लिए कद्दू समेत मिट्टी के बर्तन खरीदने के लिए लोगों की भीड़ हाट-बाजार में दिन भर लगी रही. इधर कमला बलान नदी समेत गांव स्थित सरोवर में घाट तैयार करने में युवाओं की टोली जुटी है. कमला बलान नदी के सुतहरिया घाट, लगमा बथई स्थित कमला घाट समेत क्षेत्र के प्रसिद्ध रजोखर पोखर नारायणपुर, पनपीबी पोखर महिया, रानी पोखर कुरसो आदि में घाट बनाए जा रहे हैं. सीओ दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि खतरनाक घाटों को चिन्हित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >