Darbhanga: शत-प्रतिशत मतदाताओं को वोटिंग के लिए करें जागरूक

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविका व जीविका दीदियों की बैठक हुई.

मनीगाछी. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविका व जीविका दीदियों की बैठक हुई. इसमें डीएम कौशल कुमार ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए कहा. कहा कि एक भी वोटर मतदान से वंचित नहीं रहें. उन्होंने कहा कि मतदान के दिन वोट डालने से कोई वंचित नहीं रहे, इसके लिए सेविका व जीविका दीदी उन्हें प्रेरित करेंगी. उन्होंने लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलायी. इसके बाद डीएम ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में लोकतंत्र का सम्मान करेंगे, निर्भय होकर मतदान करेंगे, न जाति पर ना धर्म पर, बटन देगा कर्म पर, उम्र अठारह पूरी है मतदान करना जरूरी है… सरीखे नारे लगाए जा रहे थे. मौके पर बीडीओ डीएल यादव, सीओ रविकांत, सीडीपीओ रीता सिन्हा, जीविका बीपीएम दीपक कुमार सहित सेविका व जीविका दीदी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >