महिला ने बदमाश से छीना पिस्टल, किया पुलिस के हवाले

थाना क्षेत्र के आदावन गांव से एक पिस्टल एवं एक बाइक बरामद की गयी है.

बहेड़ी. थाना क्षेत्र के आदावन गांव से एक पिस्टल एवं एक बाइक बरामद की गयी है. जानकारी के अनुसार संजीव कुमार मंडल की पत्नी वीणा देवी सोमवार की रात घर से बथान की ओर जा रही थी. घर से कुछ आगे बढ़ी तो ग्रामीण भागवत मुखिया सड़क किनारे पल्सर मोटरसाइकिल पर बैठा था. वीणा देवी ने उससे कहा कि चार अगस्त की रात उनके लड़के अनीश कुमार के साथ क्यों मारपीट किया. इस पर उसने कमर से पिस्टल निकाल लिया. महिला ने उससे पिस्टल छीन ली तथा हल्ला करने लगी. अगल-बगल के काफी लोग जमा हो गए. लोगों को देख युवक गाड़ी छोड़कर भाग निकला. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस को मोटरसाइकिल एवं पिस्टल स्थानीय ग्रामीणों ने सौंप दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >