रंगोली बना जीविका ने मतदान के प्रति लोगों को किया जागरूक

जीविका महिला ग्राम संगठन के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

बिरौल. विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पोखराम दक्षिणी पंचायत स्थित उच्च विद्यालय बलहा प्रांगण में सूरज व पूनम जीविका महिला ग्राम संगठन के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता ग्राम संगठन की अध्यक्षा सविना खातून ने की. इस दौरान रंगोली बना मतदान के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा ने जीविका दीदियों से घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की. मौके पर समीना खातून, संगीता देवी, राधा देवी, नीलम देवी, सरिता देवी, किरण कुमारी, दुलारचंद सदा, अमरजीत कुमार, प्रमोद ठाकुर, ललित शर्मा, धरमवीर यादव, नादिरा खातून, रंजू कुमारी, ज्योति कुमारी, देवपति देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >