Darbhanga News: रैली निकाल छात्राओं ने नशा के दुष्परिणाम से आमजन को कराया आवगत

Darbhanga News:मद्य निषेध व संविधान दिवस पर बुधवार को प्लस टू रामशृंगारी कन्या उच्च विद्यालय के छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकाली.

Darbhanga News: कमतौल. मद्य निषेध व संविधान दिवस पर बुधवार को प्लस टू रामशृंगारी कन्या उच्च विद्यालय के छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकाली. इसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका भी शामिल थे. इस दौरान छात्राओं ने बाजार के अलावा प्रमुख रास्ते व आसपास के मोहल्लों से गुजरते हुए लोगों को नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराया. रैली समापन के बाद विद्यालय परिसर में छात्रा व शिक्षकों ने आजीवन मद्यपान नहीं करने की शपथ ली. साथ ही उपस्थित अभिभावकों को भी शपथ दिलायी गयी. वहीं भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने संविधान के महत्व, नागरिक कर्तव्यों और नशामुक्त समाज की आवश्यकता पर विचार रखा. मौके पर विद्यालय के एचएम डॉ शम्श तबरेज ने कहा कि नशा ऐसी सामाजिक बुराई है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर बनाकर समाज को खोखला कर देती है. वहीं संविधान दिवस के संबंध में कहा कि संविधान के मूल्यों को अपनाकर ही हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं. मौके पर जीबू राम, अमरेंद्र कुमार, सरोज कुमार, प्रभाकर कुमार, दीपक कुमार झा, रुपेश कुमार, संदीप कुमार, आदित्य कुमार, मो. शोएब, लक्ष्मण कुमार, रामकुमार, ममता कुमारी, रानी कुमारी, बुलबुल कुमारी, श्वेता निधि, नीलम कुमारी, आरती आदि उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >