दरभंगा: लनामिवि पीजी सेकेंड सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, वाणिज्य में 95% और कला में 94% छात्र सफल

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने पीजी सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2025-27 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. वाणिज्य, कला और विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण घोषणा है. परिणाम में वाणिज्य संकाय 95% सफलता दर के साथ सबसे आगे रहा.

LNMU PG Result 2026: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) ने पीजी सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2025-27 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के आदेश से विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी किया गया. तीनों संकायों में परीक्षार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहा. वाणिज्य में 95 प्रतिशत, कला में 94 प्रतिशत और विज्ञान में 93 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं.

विज्ञान संकाय में 2,889 परीक्षार्थी उत्तीर्ण

विज्ञान संकाय में कुल 3,096 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था. इनमें 2,889 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 133 को प्रमोटेड तथा 74 को अनुत्तीर्ण घोषित किया गया.

कला संकाय में कुल 11,222 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. इनमें 10,551 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 396 प्रमोटेड और 275 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए.

वाणिज्य में 1,045 विद्यार्थी सफल

वाणिज्य संकाय में कुल 1,096 परीक्षार्थियों में 1,045 उत्तीर्ण हुए. वहीं, 21 परीक्षार्थियों को प्रमोटेड तथा 30 को अनुत्तीर्ण घोषित किया गया.

सफल विद्यार्थियों को कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पीजी का सत्र पूर्णतः नियमित हो गया है. सत्र को नियमित बनाए रखने में परीक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है.

परीक्षा विभाग की टीम को कुलपति ने दी बधाई

कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. इंसान अली एवं उनकी पूरी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी. उन्होंने कहा कि पीजी सत्र को नियमित रखने में परीक्षा विभाग के प्रयास महत्वपूर्ण हैं.

परीक्षा नियंत्रक डॉ. इंसान अली ने बताया कि परिणाम जारी होने से हजारों छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों में समय पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें

दरभंगा: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के प्रतिनियोजन पर रोक, DEO ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pravin kumar chou

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >