LNMU: बाढ़ के बीच 10 सितंबर से होने वाली स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित करने की मांग

बिहार में बाढ़ के कारण छात्रों को हो रही परेशानी को देखते हुए एनएसयूआई ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में 10 सितंबर से होने वाली स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित करने की मांग की है. छात्र संगठन ने छात्रहित में परीक्षा की नई तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया है.

दरभंगा: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए एनएसयूआइ ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में 10 सितंबर से होने वाली स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित करने की मांग की है. इस संबंध में संगठन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष नसरूल्लाह ने बुधवार को कुलपति, कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक को आवेदन देकर छात्रहित में परीक्षा की नई तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के छात्रों को होगी परेशानी

आवेदन में कहा गया है कि समस्तीपुर, बेगूसराय सहित कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. ऐसे में 10 सितंबर से निर्धारित स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

संगठन का कहना है कि कई मार्गों पर जलजमाव और आवागमन बाधित होने के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में अतिरिक्त परेशानी होने की आशंका है.

छात्रहित में तत्काल निर्णय की मांग

मौके पर मौजूद संगठन के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद कुमार सिन्हा ने कहा कि बाढ़ के कारण संभावित जान-माल के खतरे को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल छात्रहित में निर्णय लेना चाहिए.

उन्होंने कहा कि यदि ऐसी परिस्थितियों के बावजूद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाती है और किसी छात्र-छात्रा को किसी प्रकार की कठिनाई या अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जवाबदेही विश्वविद्यालय की होगी.

एनएसयूआइ ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मौजूदा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए परीक्षा स्थगित कर नयी तिथि घोषित करने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़ें

संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य की परीक्षा 18 सितंबर से, रविवार को भी दोनों पालियों में होगा एग्जाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pravin kumar chou

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >