दरभंगा: जाले थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक की तलाश जारी

दरभंगा जिले के जाले में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 1683 लीटर अवैध विदेशी शराब से लदा एक पिकअप वाहन जब्त किया है. हालांकि, पुलिस को चकमा देकर वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

Darbhanga liquor seized: दरभंगा जिले के जाले नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक के समीप स्थानीय थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लगभग 1683 लीटर अवैध विदेशी शराब से लदे एक महिंद्रा पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है. इस दौरान पुलिस को चकमा देकर वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा.

गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन के जरिए भारी मात्रा में शराब की खेप जाले लाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध पिकअप वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया.

Darbhanga police: टायर फटने से रुकी पिकअप गाड़ी

पीछा किए जाने के दौरान गांधी चौक के पास अचानक पिकअप का एक चक्का निकल गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर रुक गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत वाहन को घेर लिया. स्थिति भांपते हुए चालक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया.

सोफिया शराब बरामद, डायल-112 की टीम पहुंची

जांच के दौरान पुलिस ने वाहन से भारी मात्रा में 'सोफिया' ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की. घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शराब और वाहन दोनों को जब्त कर लिया है.

फरार चालक की तलाश और आगे की जांच

पुलिस फरार चालक की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इसके साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि शराब की यह बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किस तस्कर के पास पहुंचाया जाना था.

यह भी पढ़ें...मुजफ्फरपुर के बरूराज में दो हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और चोरी की बाइक बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshavendra Pratap Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >