Darbhanga: भरवाड़ा पथ पर ट्रक की ठोकर से लालपुर के युवक की मौत

भरवाड़ा पथ पर शुक्रवार की दोपहर बाद ट्रक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी.

सिंहवाड़ा. भरवाड़ा पथ पर शुक्रवार की दोपहर बाद ट्रक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान लालपुर निवासी लाल राय के 20 वर्षीय पुत्र सिद्धू कुमार के रूप में हुई. सिद्धू की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया. परिवार में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि सिद्धू स्कूटी से भरवाड़ा जा रहा था, इसी क्रम में सिंहवाड़ा पुल पार करने पर सामने से एक टेंपो से स्कूटी की टक्कर होने लगी. टेंपो से बचने के लिए कोशिश के क्रम में एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी हालत में उसे सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ प्रेमचंद ने उसकी हालत अति गंभीर बतायी. वहीं डीएमसीएच पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी. वह मोबाइल का सीम बेचने का भी काम करता था. वह दो भाई था. मृतक के भाई राहुल कुमार ने बताया कि वह दरभंगा के एक कॉलेज में बीए का छात्र था. परीक्षा देने के लिए जाने वाला था. बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही मां नीतू देवी मूर्छित होकर गिर गयी. अगल-बगल के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में लगे.थे. डीएमसीएच से शव गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया. सिंहवाड़ा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >