दरभंगा: कुशेश्वरस्थान प्रखंड में पंचायत परिसीमन कार्य को लेकर बुधवार को प्रखंड प्रमुख सभागार में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें निर्वाचन प्रभारी शिक्षक संतोष कुमार सिंह एवं जयचंद्र झा ने शिक्षकों को परिसीमन कार्य की प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी दी.
प्रशिक्षकों ने बताया कि परिसीमन कार्य के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से उपलब्ध कराये गये ऐप को सभी संबंधित शिक्षकों को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा. इसी ऐप के माध्यम से जनगणना 2011 के ईबी (इन्क्यूमरेशन ब्लॉक) की नौ प्रकार की चौहद्दी दर्ज की जानी है.
ऐप के संचालन और चौहद्दी दर्ज करने की दी गयी जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को ऐप के संचालन की प्रक्रिया समझायी गयी. साथ ही ईबी की चौहद्दी को ऐप पर सही तरीके से दर्ज करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी.
प्रशिक्षकों ने कहा कि क्षेत्र में जाकर आंकड़ों और चौहद्दी का सत्यापन करते हुए शुद्धता के साथ उसे ऐप पर दर्ज करना होगा.
10 सितंबर तक पूरा करना होगा परिसीमन कार्य
प्रशिक्षकों ने बताया कि पंचायत परिसीमन का कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करना अनिवार्य है. निर्वाचन आयोग ने इस कार्य को हर हाल में 10 सितंबर तक पूरा करने की समय-सीमा निर्धारित की है.
शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे क्षेत्र में जाकर सही तरीके से आंकड़े एवं चौहद्दी दर्ज करें, ताकि परिसीमन कार्य में किसी तरह की त्रुटि न रहे.
प्रशिक्षण में कई शिक्षक रहे मौजूद
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षक आकाश कुमार, रुक्मिणी रमण चौधरी, शम्भू प्रसाद यादव, सतवीर यादव, जितेन्द्र कुमार राय, हर्षवर्धन कुमार, अरुण कुमार, सचिन कुमार दास सहित कई शिक्षक मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
दरभंगा: DMCH सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 7 सितंबर से न्यूरो सर्जरी OT-ICU शुरू, कैथ लैब की तैयारी तेज
