मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति को मिला मुंगेर विवि का अतिरिक्त प्रभार

कुलाधिपति ने मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी को मुंगेर विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.

दरभंगा. कुलाधिपति ने मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी को मुंगेर विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. राजभवन सचिवालय, पटना से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गयी है. सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार मुंगेर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. श्यामा राय का कार्यकाल समाप्त होने के कारण प्रो. चौधरी को मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. अधिसूचना के अनुसार 19 अगस्त से अगले नियमित कुलपति के चयन तक अथवा कुलाधिपति के अगले निर्णय तक प्रो. चौधरी मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति का काम भी देखेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >