500 कन्याओं के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 'जय श्री कृष्णा' के जयकारों से गूंजा सोनकी गांव

सोनकी-सहिला में कृष्ण जन्मोत्सव पर निकली कलश शोभायात्रा में 500 कन्याएं शामिल हुईं. श्रद्धालुओं की भीड़ से सड़कें भर गयीं. जदयू जिलाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक राजेश मंडल ने भी शोभायात्रा में हिस्सा लिया और पूजा पंडालों का दौरा किया.

दरभंगा कलश यात्रा: कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को सोनकी-सहिला गांव भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा नजर आया. यहां 500 कुंवारी कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. माथे पर कलश लेकर चल रहीं कन्याओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शोभायात्रा में शामिल हुए. श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा इलाका गूंजता रहा और सड़कों पर आस्था का सैलाब दिखा.

500 कन्याओं की शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल

कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर निकली कलश शोभायात्रा में 500 कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया. कन्याएं माथे पर कलश लेकर चल रही थीं, जबकि उनके पीछे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.

शोभायात्रा के दौरान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए गए. इससे सोनकी-सहिला गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया. सड़कें श्रद्धालुओं से भर गयीं और जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया.

विधायक राजेश मंडल भी हुए शामिल

स्थानीय विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष राजेश मंडल उर्फ ईश्वर मंडल भी कलश शोभायात्रा में शामिल हुए. उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण किया और जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं.

इसके बाद विधायक ने तेलहन, खरुआ समेत क्षेत्र के दर्जनों पूजा पंडालों का दौरा किया. उन्होंने विभिन्न पूजा स्थलों पर भगवान द्वारकाधीश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की.

बोले- आस्था के साथ एकता का पर्व है कृष्णोत्सव

विधायक राजेश मंडल ने कहा कि कृष्णोत्सव केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश देता है. भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, सत्य और कर्म का मार्ग दिखाता है.

उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं. ऐसे आयोजनों में लोगों की भागीदारी सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देती है.

पूजा समितियों ने किया स्वागत

विभिन्न पूजा समितियों की ओर से विधायक राजेश मंडल का पाग, चादर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. इस दौरान पूजा समितियों के सदस्यों और स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला.

कार्यक्रम में उदय शंकर मंडल, अरविंद यादव, संजीत चौपाल, संजय मंडल, राजेश मंडल, फुदन साह, घनश्याम राय, मनोज शाह और परमेश्वर चौपाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढे़ं;

नाव हादसा: सोहरवाघाट में बाइक सवारों समेत डूबने लगी नाव, मची अफरा-तफरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >