दरभंगा केवटी से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Darbhanga News: केवटी प्रखंड के पैंगम्बरपुर, लहवार और ननौरा पंचायतों में मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.
ननौरा पंचायत में दीप प्रज्वलित कर हुआ उद्घाटन
ननौरा पंचायत में आयोजित शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री, इंजीनियर कुमार शैलेंद्र, डीएम कौशल कुमार और केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
शिविर के दौरान मंत्री, डीएम और विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए.
राशन कार्ड, पेंशन और आवास से जुड़े आवेदन पहुंचे
मंत्री शैलेन्द्र ने कहा कि पंचायत स्तर पर ऐसे शिविरों के आयोजन से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है.
शिविर में राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन्म प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र समेत विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.
अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया.
स्वास्थ्य जांच शिविर में ग्रामीणों की हुई जांच
सहयोग शिविर के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां ग्रामीणों की जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित की गईं.
