Darbhanga: SBI से निकाले 3.40 लाख रुपये बाइक की डिक्की से गायब, CCTV खंगाल रही पुलिस

कमतौल बाजार में एसबीआई बैंक से ₹3.40 लाख की लूट से हड़कंप मच गया. चोरों ने बाइक की डिक्की से कैश पार कर दिया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच में जुटी है.

Darbhanga News: कमतौल बाजार में गुरुवार को शातिर चोरों ने बैंक से निकाले 3.40 लाख रुपये बाइक की डिक्की से गायब कर दिये. घटना दोपहर करीब ढाई बजे शिव मोबाइल दुकान के पास हुई. वारदात के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

SBI से रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रखा था कैश

पीड़ित की पहचान मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के रजौन गांव निवासी नरेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है. वे एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) चलाते हैं.

कमतौल थाने में दिये आवेदन के अनुसार, नरेश कुमार अपने भतीजे दीपक कुमार के साथ एसबीआई की कमतौल शाखा से 3.40 लाख रुपये निकालने पहुंचे थे. पैर में दर्द होने के कारण भतीजे दीपक ने बैंक के काउंटर से रुपये लिये और उन्हें काले रंग के झोले में रखकर बाइक की डिक्की में बंद कर दिया.

दुकान पर रुके, चोरों ने डिक्की खोलकर उड़ाये रुपये

बैंक से निकलने के बाद दोनों शिव मोबाइल दुकान के पास रुके. नरेश कुमार को एक ग्रामीण को उधार देने के लिए दुकान के अंदर जाना था, जबकि दीपक बाइक के पास खड़ा रहा.

इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने बाइक की डिक्की खोल ली और उसमें रखा रुपये का झोला निकालकर फरार हो गये. कुछ देर बाद नरेश कुमार दुकान से बाहर निकले तो बाइक की डिक्की खुली देखकर उनके होश उड़ गये.

दोनों ने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन रुपये का कोई सुराग नहीं मिला.

बैंक के बाहर से रेकी करने का पुलिस को शक

घटना की सूचना मिलते ही कमतौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि वारदात किसी पेशेवर गिरोह ने की है. गिरोह द्वारा बैंक से ही पीड़ित की रेकी किए जाने की भी आशंका जतायी जा रही है.

यह भी पढ़ें

दरभंगा-जयनगर समेत कई ट्रेनों के मार्ग और ठहराव में बदलाव, यात्रा से पहले जानें पूरी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivendra kumar shar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >