Teachers' Day 2026: कामेश्वर सिंह संस्कृत विवि में भव्य सम्मान समारोह, बेहतरीन काम करने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में आज शिक्षक दिवस पर विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसमें शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा.

दरभंगा शिक्षक सम्मान समारोह: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर आज यानी 5 सितंबर को सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम विश्वविद्यालय के दरबार हॉल में होगा. इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय करेंगे. समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, पदाधिकारियों और कई कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा.

विधायक डॉ विनय कुमार चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

शिक्षक दिवस पर आयोजित इस समारोह में विधायक डॉ विनय कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं एसबीआइ कैंपस शाखा की प्रबंधक सुनीति विशिष्ट अतिथि होंगी.

समारोह का आयोजन प्रो. दिलीप कुमार झा के संयोजन में किया जाएगा. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे.

सेवानिवृत्त शिक्षक भी होंगे शामिल

समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ अमरनाथ मिश्र, डॉ विनोद कुमार पाण्डेय और डॉ श्रवण कुमार चौधरी समेत अन्य लोग भी शामिल होंगे. शिक्षक दिवस के मौके पर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा.

इनकी रहेगी प्रमुख भूमिका

कार्यक्रम का संचालन डॉ यदुवीर स्वरूप शास्त्री करेंगे. अतिथियों का स्वागत प्रो. दिलीप कुमार झा करेंगे. वहीं समारोह के अंत में कुलसचिव डॉ दिनेश झा धन्यवाद ज्ञापन करेंगे.

विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षक दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं. समारोह में शिक्षकों और कर्मियों के योगदान को सम्मान देने के साथ उनके कार्यों की सराहना भी की जाएगी.

यह भी पढे़ं:

500 कन्याओं के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 'जय श्री कृष्णा' के जयकारों से गूंजा सोनकी गांव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pravin kumar chou

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >