कमला नदी में तीन बच्चा डूबा, दो को लोगों ने बचाया, एक की मौत

फेकला थाना क्षेत्र के पिररी गांव में सोमवारी पूजा के दौरान कमला नदी में तीन बच्चा डूब गया.

बहादुरपुर. फेकला थाना क्षेत्र के पिररी गांव में सोमवारी पूजा के दौरान कमला नदी में तीन बच्चा डूब गया. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दो बच्चा को डूबने से बचा लिया. एक बच्चा का पता नहीं चला. उसका शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर करीब तीन घंटा के बाद मिला. मृतक अमरजीत दास का 10 वर्षीय पुत्र रवि कुमार बताया गया है. भाकपा (माले) नेता जंगी यादव ने बताया कि नाव नहीं रहने के कारण करीब तीन घंटा बाद बच्चा का शव मिला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल पिड़री पंचायत में नाव की व्यवस्था करने तथा प्रभावित परिवार को मुआवजा की मांग की है. थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि बच्चा के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >