Darbhanga News: जदयू ने की मधुबनी में 24 को पीएम के होने वाले कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा

Darbhanga News:न्यू पंडासराय स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल की अध्यक्षता में हुई.

Darbhanga News: दरभंगा. न्यू पंडासराय स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल की अध्यक्षता में हुई. इसमें 24 अप्रैल को मधुबनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई. बैठक में पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह भी मौजूद रहे. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई. इससे पहले चंदन कुमार सिंह काे महिला जदयू जिलाध्यक्ष ललिता झा ने पाग, चादर और मिथिला पेंटिंग भेंट कर सम्मानित की. बैठक में जिला संगठन प्रभारी केदारनाथ भंडारी, विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी, नगर अध्यक्ष माधव झा, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल, सुनील भारती, अशरफ हुसैन, शिवनंदन सिंह, अवधेश लाल देव, मदन प्रसाद राय, गंगा प्रसाद सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह, रवींद्र यादव, शम्भू नाथ झा, कन्हैया साह, अंजीत चौधरी, मुकेश कुमार सिंह, रूमी खां, पप्पू महासेठ, मृदुला राय, विनोदानंद झा, नंदकिशोर यादव, अंजुला शर्मा, राम शंकर सिंह, कमलेश मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >