शराब कारोबार की जांच करने गये पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई

एक शराब कारोबारी के घर जांच करने गयी पुलिसकर्मियों के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई की.

दरभंगा. पंडासराय स्थित कब्रिस्तान के पीछे एक शराब कारोबारी के घर जांच करने गयी पुलिसकर्मियों के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई की. कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर पुलिस कर्मी राधा कृष्ण दुबे ने विक्की मंडल व रमण मंडल पर कानूनी कार्रवाई करने को लेकर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि पुलिसकर्मी राधा कृष्ण दुबे, राजेश कुमार रंजन व पीयुष कुमार दल बल के साथ शराब कारोबारी अनीश कुमार मंडल के घर तलाशी करने गये. इसी दौरान दोनों आरोपितों ने अंदर जाने से रोक दिया. हाथ में डंडा लेकर गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगा. इस दौरान वहां भीड़ इकट्ठा हो गयी. उसका फायदा उठाकर दोनों भाग निकला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >