Darbhanga News: दुर्गा पूजा में असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखना जरूरी

Darbhanga News:दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें सदर-टू कमतौल एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन, सीओ नेहा कुमारी, थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा कि सभी पूजा पंडालों के निकट पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनाती रहेगी. हर जगह कुछ असामाजिक तत्व रहते हैं, इस पर कड़ी नजर रखने की आवश्यक्ता है. अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई करनी होगी. एसडीपीओ ने क्षेत्र के आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कहा कि चुनावी वर्ष है. लोगों द्वारा ध्रुवीकरण का प्रयास किया जा सकता है. इसे लेकर सभी जिम्मेदार लोग सजग रहें. थानाध्यक्ष ने कहा कि सिंहवाड़ा, भरवाड़ा, कलिगांव, मोहनपुर, सनहपुर, मनिकौली में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. आवश्यकता पड़ने पर पूजा कमेटी की ओर से भी पंडालों में सीसीटीवी लगाये जायेंगे. कमेटी सदस्यों को वालेंटियर्स की टीम बनाने के निर्देश दिया. कहा कि पूजा के दौरान व विसर्जन जुलूस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. प्रशासनिक आदेश की अहवेलना करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. विश्वकर्मा पूजा के दौरान डीजे बजाने वालों को नोटिस भेजा जा रहा है. भरवाड़ा में मुख्य सड़क किनारे नाला से अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदारों को निर्देश दिया जा रहा है. इस दौरान सिंहवाड़ा पुल पर मछली बाजार संचालित किए जाने का लोगों ने विरोध किया. मौके पर उपप्रमुख साजिद मोजफ्फर, मुखिया पप्पू चौधरी, अहमद अली तमन्ने, रमेश कुमार, कुमार किसलय, तुलसी पासवान, मुख्य पार्षद सुनील भारती, शंभु ठाकुर, दिनेश यादव, डॉ भाग्यनारायन झा, पूर्व सरपंच नंदकिशोर साह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >