Darbhanga News: स्वर्ण व्यवसायियों को अपने-अपने प्रतिष्ठान में सीसीटीवी लगाने का निर्देश

Darbhanga News:बुधवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा की अध्यक्षता में बैंक के पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के सीएसपी संचालकों व स्वर्ण व्यवसायियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई.

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. एसएसपी के निर्देश पर बुधवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा की अध्यक्षता में बैंक के पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के सीएसपी संचालकों व स्वर्ण व्यवसायियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें थानाध्यक्ष ने बैंक अधिकारियों, सीएसपी संचालकों तथा स्वर्ण व्यवसायियों से प्रतिष्ठानों में सुरक्षा की व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने बैंक अधिकारियों, सीएसपी संचालकों तथा स्वर्ण व्यवसायियों को अपने-अपने प्रतिष्ठान में उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा निजी सुरक्षा गार्ड रखने का निर्देश दिया. कहा कि हाल के दिनों में बैंक, सीएसपी सेंटर तथा सोने-चांदी के दुकान में लगातार अपराधियों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. इसलिए इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सतर्क होना आवश्यक है. मौके पर पीएनबी के शाखा प्रबंधक अवधेश कुमार, सीएसपी संचालक संतोष झा, विवेकानंद यादव, सुनील राय, प्रदीप कुमार राय, अविनाश कुमार, गौड़ीकांत मुखिया, स्वर्ण व्यवसायी अमित आनंद, दिलीप कुमार सोनी, मनीष कुमार, जीबछ साह, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >