Darbhanga News: बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी ने किया नामांकन

Darbhanga News:निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम विभागीय जांच के समक्ष एक सेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया.

Darbhanga News: दरभंगा. विधानसभा चुनाव में नामांकन पर्चा दाखिल करने के चौथे दिन बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम विभागीय जांच के समक्ष एक सेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया. मंगलवार से नामांकन की संख्या बढ़ने की संभावना है. समाहरणालय में केवटी, बहादुरपुर व ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे. वहीं जाले विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डीआरडीए परिसर में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे. इन पांच विधानसभा क्षेत्र से अभी तक 26 प्रत्याशियों ने एनआर कटाया है. इनमें बहादुरपुर विस क्षेत्र से मदन सहनी, प्रणय प्रभाकर, रंजीत शर्मा, रजनीश कुमार, दिलीप कुमार, रामचतुर सहनी, असअद अली शामिल हैं. ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से रोशन झा, जन सुराज से शोएब अहमद खान, निर्दलीय से राम सुकुमार यादव, उदय चंद्र चौपाल, कलाम, ललित कुमार यादव व रामकुमार मंडल ने एनआर कटाया है. केवटी विस क्षेत्र से धीरेंद्र कुमार धीरज, डॉ फराज फातिमी, योगेश रंजन, जनसुराज से बिल्टू सहनी ने एनआर कटाया है. जाले विस क्षेत्र से सैयद मो. महताब, मुमताज अली, राजीव ठाकुर व प्यारे ने नामांकन शुल्क जमा कर नाजिर रसीद कटाया है. हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से आरके चौधरी व उषा अकेला ने एनआर कटाया है. —

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >