दरभंगा. इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन एवं ओडीएल (दूरस्थ शिक्षा) कार्यक्रमों में प्रवेश तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के पुनः पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है. क्षेत्रीय निदेशक डॉ शालिनी ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित पोर्टलों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये तक वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को बीए, बीकॉम और बीएससी कार्यक्रमों में 50 प्रतिशत शुल्क रियायत का लाभ मिलेगा.
कैंपस- इग्नू में प्रवेश व पुनः पंजीकरण अब 31 तक
इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। एससी-एसटी छात्रों को शुल्क में विशेष छूट का लाभ मिलेगा।

कैंपस- इग्नू में प्रवेश व पुनः पंजीकरण अब 31 तक