हजारीनाथ श्रावणी मेला को मिलेगा राजकीय दर्जा

शहर अवस्थित हजारीनाथ मंदिर के श्रावणी मेला को राजकीय दर्जा मिलेगा

दरभंगा. शहर अवस्थित हजारीनाथ मंदिर के श्रावणी मेला को राजकीय दर्जा मिलेगा. यह जानकारी विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि मेले के दौरान कांवरियों की सुविधाओं का राज्य सरकार विशेष ध्यान रखेगी. बड़ा बाजार स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. श्रावणी मेला में दूर-दूर से भक्त जलाभिषेक के लिए आते हैं. विधायक ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल को इस बाबत पत्राचार कर लिखा था. इसपर मंत्री ने विभाग के संयुक्त सचिव को जिलाधिकारी से अधियाचना लेकर इसे राजकीय सूची में शामिल करने का आदेश दिया. यहां श्रावणी मेले के लिए राज्य सरकार राशि का आवंटन करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >