Darbhanga News: बीएमए कॉलेज, बहेड़ी में वाणिज्य संकाय में स्नातक स्तर की पढ़ाई इसी सत्र से

Darbhanga News:बीएमए कॉलेज, बहेड़ी में वाणिज्य संकाय में स्नातक स्तर की पढाई इसी सत्र से होगी. इसकी अनुमति राज्य सरकार ने दे दी है.

Darbhanga News: दरभंगा. बीएमए कॉलेज, बहेड़ी में वाणिज्य संकाय में स्नातक स्तर की पढाई इसी सत्र से होगी. इसकी अनुमति राज्य सरकार ने दे दी है. प्राप्त अनुमति के आलोक में लनामिवि ने अधिसूचना जारी कर दी है. डीएसडब्ल्यू प्रो. अशोक कुमार मेहता की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-29 से अध्यापन प्रारंभ करने की अनुमति प्राप्त हुई है. इसलिये बीएमए कॉलेज, बहेड़ी में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 में केवल वाणिज्य संकाय में नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थियों काे अवसर दिया जाता है. नामांकन की प्रक्रिया विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.Inmu.ac.in पर होगी. ऑनलाइन आवेदन 22 से 30 सितंबर तक लिया जाएगा. शुल्क के साथ एक एवं दो सितंबर को आवेदन लिया जाएगा. मेधा सूची एवं चयन-पत्र का प्रकाशन चार अक्तूबर को होगा. चयनित अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन एवं नामांकन काॅलेज में छह से 10 अक्तूबर तक होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >