Darbhanga News: स्नातक उत्तीर्ण छात्रों को मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का मिलेगा लाभ

Darbhanga News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवा संवाद तथा बिहार शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़ी युवा केंद्रित योजनाओं के मद्देनजर जानकारी दी गयी.

Darbhanga News: दरभंगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवा संवाद तथा बिहार शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़ी युवा केंद्रित योजनाओं के मद्देनजर जानकारी दी गयी. मौके पर जिला योजना पदाधिकारी शक्ति रंजन ने बताया कि राज्य सरकार के सात निश्चय में से एक आर्थिक हल, यवाओं को बल के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 से मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का कार्यान्वयन कराया जा रहा है. इस योजना के तहत राज्य के 20 से 25 आयु वर्ग के 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण बेरोजगार युवक व युवतियों को जो आगे की पढ़ाई नहीं किए हों, उन्हें रोजगार तलाश करने में आर्थिक मदद की जा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम अन्तर्गत पूर्व से संचालित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के लाभुकों के शैक्षणिक योग्यता में स्नातक (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय ) से उत्तीर्ण को भी शामिल किये जाने का निर्णय लिया गया हैं. रोजगार की तलाश कर रहे ऐसे युवकों को भी एक हजार रुपये प्रतिमाह की दर से अधिकतम दो वर्षों तक इस योजना का लाभ देय होगा. आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिला से डीडीसी स्वप्निल, डीआरसीसी जिला प्रबंधक विकास कुमार सहित महाविद्यालय के छात्र- छात्राएं शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >