Darbhanga News: जीएसटी को पारदर्शी, सरल और व्यापार अनुकूल बनाने के लिए लगातार काम कर रही सरकार

Darbhanga News:धनंजय गिरी ने परिसदन में कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी रिफॉर्म्स आम जनता, व्यापारियों और उद्योग जगत के लिए ऐतिहासिक एवं दूरगामी प्रभाव डालने वाले कदम है.

Darbhanga News: दरभंगा. जीएसटी रिफॉर्म्स पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता धनंजय गिरी ने परिसदन में कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी रिफॉर्म्स आम जनता, व्यापारियों और उद्योग जगत के लिए ऐतिहासिक एवं दूरगामी प्रभाव डालने वाले कदम है. कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार कर प्रणाली को पारदर्शी, सरल और व्यापार अनुकूल बनाने के लिए काम कर रही है. जीएसटी सुधारों से न केवल टैक्स चोरी पर अंकुश लगेगा, बल्कि छोटे व्यवसायियों और मध्यम वर्गीय व्यापारियों को भी बड़ी राहत मिलेगी.

ऑनलाइन रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया हुई और अधिक सरल

कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स से ऑनलाइन रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया और अधिक सरल हुई है. छोटे व्यापारियों के लिए कंपोजिशन स्कीम का दायरा बढ़ाया गया है, जिससे लाखों कारोबारियों को लाभ मिलेगा. कर दरों में पारदर्शिता आने से महंगाई पर नियंत्रण होगा और उपभोक्ताओं को सीधा फायदा पहुंचेगा. राज्यों को अधिक राजस्व प्राप्त होगा, जिससे विकास कार्यों में तेजी आएगी.

भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा विपक्ष

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि विपक्ष की ओर से इस विषय पर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है. जबकि सच्चाई यह है कि जीएसटी में बदलाव, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा. “एक राष्ट्र एक कर” की भावना और सशक्त होगी. विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में जीएसटी रिफॉर्म्स से बिहार समेत पूरे देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइ मिलेगी. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, मंत्री राहुल पासवान, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, जदयू उपाध्यक्ष नागेंद्र पासवान, वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक दीपक पंजियार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >