रथ यात्रा के दौरान महिला के गले से सोने की चेन चोरी, पुलिस से जांच की मांग

दरभंगा के लहेरियासराय में रथ यात्रा के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई. पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से जांच की मांग की है. इलाके में दहशत का माहौल है.

Darbhanga News: लहेरियासराय थाना क्षेत्र में एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से मामले की जांच, आरोपी की पहचान और चेन बरामद करने की मांग की है. घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है.

Laheriasarai News: रथ यात्रा के दौरान हुई वारदात

बाकरगंज वार्ड संख्या-40 निवासी रामपुकारी देवी ने आवेदन में बताया कि 16 जुलाई की शाम करीब 4:40 बजे वह थानमलपाली राम चौक के समीप बाटा शोरूम और श्रीराम जानकी मंदिर के बीच भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा का इंतजार कर रही थीं. इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धक्का दिया. कुछ देर बाद आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर उन्होंने देखा कि उनके गले से सोने की चेन गायब थी.

वीडियो और CCTV से जांच की मांग

पीड़िता ने बताया कि घटना के समय एक व्यक्ति अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था. उस वीडियो में शाम 4:40 बजे तक उनके गले में सोने की चेन स्पष्ट दिखाई दे रही है. उन्होंने पुलिस से आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने और चोरी गई चेन बरामद कराने की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच

शुक्रवार को लहेरियासराय थाना में शिकायत दर्ज कराई गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: समीक्षा बैठक से गायब दो आवास सहायकों को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar raushan

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >