Darbhanga: छठ पर जुटनेवाली भीड़ के मद्देनजर जीएम ने किया जंक्शन का निरीक्षण

छठ महापर्व पर जुटने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जंक्शन का शुक्रवार को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने निरीक्षण किया.

दरभंगा. छठ महापर्व पर जुटने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जंक्शन का शुक्रवार को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने निरीक्षण किया. इस क्रम में यात्रियों के ठहराव के लिए जंक्शन के बाहर बनाये गये पंडालों का मुआयना किया. महाप्रबंधक के साथ समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र भी मौजूद थे. बताया गया कि सहरसा से महाप्रबंधक विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर की गयी व्यवस्था की पड़ताल करते हुए यहां पहुंचे थे. अपने विशेष सैलून से उतरकर पंडाल तक पहुंचे. पंडाल का बारीक जायजा लिया. सरकुलेशन एरिया का मुआयना करते हुए महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी स्थानीय अधिकारियों से ली गौरतलब है कि विगत कई वर्षों से छठ महापर्व में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जंक्शन परिसर में बड़े-बड़े पंडाल बनाए जाते हैं. इसमें लाल कारपेट, पर्याप्त मात्रा में कुर्सियां आदि लगाई जाती है. सुबह में यात्रियों के लिए नाश्ता का पैकेट भी वितरण किया जाता है. स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि यात्री सुविधा के लिए रेलवे की ओर से यह प्रयास वर्षों से चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >