Darbhanga News: पारंपरिक गीतों से भक्तिमय बने रहे छठ घाट

Darbhanga News:लोक आस्था का महापर्व छठ प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास मनाया गया.

Darbhanga News: अलीनगर. लोक आस्था का महापर्व छठ प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास मनाया गया. सोमवार की संध्या अस्ताचलगामी व मंगलवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को व्रतियों ने अर्घ अर्पित किया. छठ घाटों पर पारंपरिक गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा. वहीं स्वरकोकिला शारदा सिन्हा की यादें भी ताजा होती रही. छठ घाटों पर जमकर आतिशबाजी भी की गयी. इस अवसर पर श्यामपुर में कमला नदी के मोइन घाट, खनुआ घाट, तुलापट्टी के फटकी घाट, जगवनी के बलैता घाट, धमुआरा के अंघरा घाट, सुपेसार तालाब, अलीनगर के गोसैमा तालाब के अलावा नभरपट्टी, नरमा, नावानगर, हरसिंहपुर, जयन्तीपुर, जौघट्टा आदि गांवों में हर्षोल्लास त्योहार मनाया गया. इन घाटों पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी सदल-बल सक्रिय दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >