दरभंगा: प्रेम विवाह के छह माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

दरभंगा के रसियारी गांव में 18 वर्षीया नवविवाहिता अनु कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. छह माह पूर्व प्रेम विवाह करने वाली अनु दिल्ली से इलाज कराकर लौटी ही थी. मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा.

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के रसियारी गांव में प्रेम विवाह करने वाली 18 वर्षीया नवविवाहिता अनु कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी.

छह माह पहले किया था प्रेम विवाह

अनु कुमारी की करीब छह माह पहले शिवम कुमार झा से प्रेम विवाह हुई थी. मृतका के पति शिवम ने पुलिस को बताया कि अनु का पिछले करीब तीन महीने से दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था.

शिवम के अनुसार, मंगलवार रात करीब आठ बजे दोनों दिल्ली से गांव लौटे थे. इसके कुछ घंटे बाद बुधवार रात करीब तीन बजे अनु की मौत हो गयी.

सांस लेने में थी परेशानी, इलाज पर खर्च हुए एक लाख

मृतका के ससुर संतोष झा ने बताया कि दिल्ली में अनु के इलाज पर करीब एक लाख रुपये खर्च हो चुके थे. उन्होंने बताया कि अनु को सांस लेने में परेशानी थी. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण आगे इलाज जारी रखना मुश्किल हो रहा था.

परिजनों के अनुसार, अनु को बस से दिल्ली से गांव लाया गया था.

मायके पक्ष के पहुंचने का इंतजार

परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी अनु के पिता विजय कामति को दे दी गयी है, लेकिन मायके पक्ष के लोग अब तक गांव नहीं पहुंचे हैं.

मामले में पुलिस की ओर से सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है.

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

दरभंगा: टहलने निकले 30 वर्षीय युवक की हत्या, झाड़ी में मिला शव; गिरफ्तारी की मांग पर सड़क जाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >