मोबाइल के सेटिंग में छेड़छाड़ कर गलत उपस्थिति बनाने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

बिना स्कूल गये उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है.

दरभंगा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के एमआइएस प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने मोबाइल सेटिंग में छेड़छाड़ कर बिना स्कूल गये उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है. कहा है कि इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऐप के माध्यम से शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति 25 जून से दर्ज की जा रही है. उपस्थिति दर्ज करने में समस्याएं सामने आ रही है. इसमें मुख्य रूप से कैमरा, लोकेशन आदि शामिल है. इसके समाधान के लिए एक वीडियो ई- शिक्षा कोष एप के डेवलेपरों द्वारा तैयार की गयी है. इसे इमेल के माध्यम से उपलब्ध कराते हुए सभी शिक्षकों तक पहुंच सुनिश्चित करने को कहा है. वहीं कुछ शिक्षकों द्वारा जानबूझकर मोबाइल के सेटिंग में छेड़छाड़ कर कैमरा, लोकेशन एवं अन्य फंक्शन को डिसेबल्ड किये जाने की बात कही है. ऐसे शिक्षकों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने को निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >