Darbhanga News: युवाओं को नशे के दल-दल से मुक्त कराना सभी की जिम्मेवारी

Darbhanga News:ब्रह्माकुमारी युवा प्रभाग और युवा मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में युवा शिखर सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया.

Darbhanga News: दरभंगा. ब्रह्माकुमारी युवा प्रभाग और युवा मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में युवा शिखर सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया. इसमें नशा मुक्ति के विषय में बताया गया. मुख्य वक्ता के रूप में बीके सुधाकर ने कहा कि नशा आज समाज के लिए बहुत बड़ी समस्या है. बड़े-बड़े शहरों में सर्वेक्षण करने पर पाया गया है कि 75 से 85 प्रतिशत युवा कोई न कोई नशा ले रहे हैं. सभी का फर्ज है कि युवाओं को इस बुराइयों केवल जानकारी ही नहीं दें, बल्कि उनके अंदर में उस शक्ति और ज्ञान का संचार करें, जिससे उनकी आंतरिक शक्ति बढ़े और वह नशे से न स्वयं को मुक्त करें बल्कि दूसरों को भी नशा से मुक्त करने में अपना सहयोग दें. संस्था की जिला की संचालिका आरती ने कहा कि हमारा देश विकसित देश बने यह प्रधानमंत्री का सपना है. उसे साकार करें. इसके लिए हम सभी भारत को नशा मुक्त बनाने की प्रतिज्ञा लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >