Darbhanga News: शादी समारोह में आये दिल्ली के तीन सहित चार लोग नशे की हालत में गिरफ्तार

Darbhanga News: रैयाम थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर चार लोगों को नशे की हालत में हिरासत में ले लिया.

Darbhanga News: केवटी. रैयाम थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर चार लोगों को नशे की हालत में हिरासत में ले लिया. थाना पर लाकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर अल्कोहल सेवन की पुष्टि होने पर गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जाता है कि पुलिस ने छापामारी के दौरान सात बोतल शराब भी बरामद की. रैयाम थाना की पुलिस ने गिरफ्तार चारों पियक्कड़ को सीएचसी केवटी रनवे में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद हिरासत में भेज दिया. बताया जाता है कि शादी सामारोह में दिल्ली से सभी मधुबनी आये थे. वहीं शराब का सेवन करने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गये. नशे की हालत में गिरफ्तार साउथ दिल्ली के मदनगीर निवासी अनिल कुमार, साउथ दिल्ली के तीगरी कालोनी निवासी योगेश कुमार, दीपक कुमार तथा आदर्शनगर मधुबनी निवासी आदित्य चौधरी को गिरफ्तार किया गया. इस बावत थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार हांसदा ने बताया कि थाना के चौकीदार राजीव कुमार से पूछ लीजिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >