Darbhanga News: चार लापरवाह जमादारों से जबाव-तलब

Darbhanga News:लापरवाही बरतने वाले चार जमादारों पर नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने कार्रवाई की है. चारों को जबाव-तलब किया है.

Darbhanga News: दरभंगा. लापरवाही बरतने वाले चार जमादारों पर नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने कार्रवाई की है. चारों को जबाव-तलब किया है. इसके लिए 48 घंटे की मोहलत दी है. इस बावत जारी आदेश में कहा है कि संतोषजनक जबाव नहीं रहने पर संबंधित जमादारों पर सेवा मुक्त व निलंबन की कार्रवाई की जाएगी. इसमें वार्ड 27 के स्थायी कर्मी अजित कुमार राम, वार्ड के संविदा कर्मी दीपक राम, वार्ड 33 के संविदा कर्मी मो. अनवर एवं वार्ड 40 के संविदा कर्मी श्याम राम शामिल हैं. बता दें कि गत शुक्रवार को सफाई व्यवस्था पर हुई समीक्षा बैठक में चारों जमादारों द्वारा सफाई कार्यों का पर्यवेक्षण तथा अनुश्रवण नहीं करने की बात सामने आयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >