Darbhanga News : मनायी गयी संस्था के संस्थापक की पुण्यतिथि

Darbhanga News:थियोसोफी संस्थापक एचपी वलेवेटस्की की पुण्यतिथि श्वेत कमल दिवस के रूप में मनायी गयी.

Darbhanga News: दरभंगा. लहेरियासराय केएम टैंक स्थित थियोसोफिकल लॉज परिसर में थियोसोफी संस्थापक एचपी वलेवेटस्की की पुण्यतिथि श्वेत कमल दिवस के रूप में मनायी गयी. सदस्यों ने थियोसोफी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. थियोसोफिकल लाॅज के अध्यक्ष उमेश राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संस्थापक के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया. सदस्यों ने कहा कि वलेवेटस्की स्वाधीनता, समता व बंधुता के सशक्त पैरोकार थी. वे राष्ट्रीय सीमाओं से उपर उठकर सम्पूर्ण विश्व को ऐसे सूत्र में बांधना चाहती थी, जिसमें ऊंच-नीच, जाति-पाति, रंग-भेद, लिंग-भेद, धार्मिक कट्टरता, कुरीतियां आदि नहीं हो. समाज में आत्मीय प्रेम, सद्भाव, समभाव व पारस्परिक सहयोग तथा सहिष्णुता का संचार हो. थियोसोफिकल लाॅज के सचिव राम बुझावन यादव रमाकर, अमरनाथ मिश्र, दिनेश साफी, भारती रंजन, महेश यादव आदि ने भी विचार रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >