Darbhanga News: मुंबई के लिए एक घंटे देरी से उड़ा विमान

Darbhanga News:दरभंगा हवाई अड्डे पर विमानों की लेटलतीफी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा.

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डे पर विमानों की लेटलतीफी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा. मुंबई जाने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय दोपहर 12.35 बजे के बजाय दोपहर 1.33 बजे रवाना हुआ. निर्धारित समय से काफी देर तक उड़ान न भरने के कारण यात्रियों को हवाई अड्डा परिसर में इंतजार करना पड़ा. कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें पहले से समय में बदलाव की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली. इसके कारण परेशानी बढ़ गई. विमानन कंपनी की ओर से देरी का कारण, तकनीकी और परिचालन संबंधी समस्या बताया गया. देरी से ऊब चुके यात्री बार-बार सूचना काउंटर पर अपडेट लेते देखे गये.

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व हैदराबाद के लिये उड़े प्लेन

बुधवार को दरभंगा हवाई अड्डे से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद के लिए कुल 14 विमानों का आवागमन हुआ. इनमें दिल्ली के लिए सबसे अधिक उड़ानों का संचालन हुआ. जबकि मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद के लिए नियमित फ्लाइटें चली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >