Darbhanga News: पंचायत में अपने पक्ष में फैसला नहीं देने पर पिता-पुत्र को घेर कर पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Darbhanga News:बाजितपुर शिव मंदिर के समीप रास्ता अवरुद्ध कर जानलेवा हमला कर पिता-पुत्र को बुरी तरह जख्मी कर दिया.

Darbhanga News: कमतौल. बाजितपुर निवासी राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने गांव के अमर महतो, विश्वनाथ महतो, शिवनाथ महतो सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात लोगों पर मारपीट कर जख्मी करने व 10 हजार रुपये नकद, टाइटन घड़ी, गले से सोने की चेन लूट लेने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि गत 28 मार्च को पुत्र गौरव कुमार मिश्रा के साथ मंगरथु गांव से घर वापस आ रहे थे. बाजितपुर शिव मंदिर के समीप रास्ता अवरुद्ध कर जानलेवा हमला कर पिता-पुत्र को बुरी तरह जख्मी कर दिया. साथ ही छिनतई की घटना को अंजाम दिया. आरोपितों ने बतौर रंगदारी तीन लाख रुपए की मांग पूरी नहीं होने पर हरिजन थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की धमकी भी दी. आपसी विवाद सुलझाने के लिए हुई पंचायत में बतौर पंच शामिल होना एवं फैसला नामजदों के पक्ष में नहीं होना घटना का कारण बताया है. मामले की छानबीन पीएसआइ राहुल कुमार कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >