Darbhanga News: कबाड़ी दुकान में छापेमारी, 30 किलो एल्यूमीनियम तार के साथ कारोबारी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Darbhanga News:पुलिस ने कबाड़ी की दुकान में छापेमारी कर बिजली विभाग के एल्यूमीनियम तार के साथ कारोबारी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया.

Darbhanga News: दरभंगा. लहेरियासराय थाना की पुलिस ने कबाड़ी की दुकान में छापेमारी कर बिजली विभाग के एल्यूमीनियम तार के साथ कारोबारी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया. दुकान से 30 किलो के करीब एल्यूमीनियम तार को जब्त किया गया. वहीं एक पिकअप गाड़ी को भी जब्त किया गया है. दुकानदार की पहचान इमामबाड़ी नूनथरवा निवासी शिव शंकर पूर्वे व उनके पुत्र मोहन कुमार पूर्वे के रुप में हुई है. बताया जाता है कि एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलाोड्डी को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि कबाड़ी के दुकान में बड़ी मात्रा में एल्यूमीनियम तार की बिक्री की जा रही है. एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार को निर्देश दिया कि संबंधित दुकान में छापेमारी कर मामले की तहकीकात कर कार्रवाई करें. थानाध्यक्ष के निर्देश पर एएसआई बालाकांत कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे. पिकअप सहित एल्यूमिनियम तार को बरामद कर उसे जब्त कर लिया. साथ ही कारोबारी पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर थाना ले आए. दुकान में पुरानी बाइक सहित अन्य समान देखे गए. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी से पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि कबाड़ी इससे पूर्व पूर्णिया सहित अन्य जिलों में जेल जा चुके हैं. इधर शहरी क्षेत्र के विद्युत कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में एल्यूमीनियम तार की चोरी की घटना नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि कोसी क्षेत्र के जिलों में तार चोरी की घटना घटती रहती है. तार चोरी के बाद वहां के जिलों में नहीं बेचकर दरभंगा में लाकर बेचा गया होगा, इसकी सूचना पुलिस विभाग को मिली होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >