Darbhanga News: मेला कमेटी ने दर्ज करायी प्राथमिकी, आधा दर्जन नामजद
Darbhanga News: महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के स्टेज पर चढ़कर तोड़फोड़ करने लगा. समिति सदस्यों ने विरोध किया तो आरोपितों ने लोहे की रॉड से वार कर दिया.
Darbhanga News: बहेड़ी. पघारी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष शंकर कुमार चौधरी ने मेला में मारपीट कर समिति सदस्यों को गंभीर रुप से जख्मी करने, हुड़दंग मचाने, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने, लूटपाट व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए धनौली पंचायत के नवटोली गांव के करीब आधा दर्जन नामजद व 15-20 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कहा है कि दो अक्तूबर की देर रात लगभग 12 बजे लगभग गांव के अंकुश यादव, धीरज यादव, सुजीत यादव, विजय यादव, संजय यादव, कुंदन यादव सहित आठ नामजद व 15 -20 अज्ञात लोग लोहे की रॉड व बेल्ट लेकर मेला में हंगामा करने लगे. महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के स्टेज पर चढ़कर तोड़फोड़ करने लगा. समिति सदस्यों ने विरोध किया तो आरोपितों ने लोहे की रॉड से वार कर दिया. इसमें प्रवीण कुमार झा, शंकर कुमार, लक्ष्मण चौधरी, विजय चौधरी, गणपति चौधरी सहित कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. इस घटना में प्रवीण कुमार झा व विजय कुमार चौधरी का सिर फट गया. वहीं 40 हजार रुपया भी लूटकर ले गये. सभी घायलों को सीएचसी बहेड़ी पहुंचाया गया, जहां प्रवीण कुमार झा की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.