Darbhanga: पिस्टल की नोक पर मांग रंगदारी, नहीं देने पर की मारपीट

बहेड़ा थाना क्षेत्रांतर्गत लवानी निवासी मकसूदन झा के पुत्र श्रवण कुमार झा ने मारपीट कर घायल करने व लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन है.

बहेड़ी. बहेड़ा थाना क्षेत्रांतर्गत लवानी निवासी मकसूदन झा के पुत्र श्रवण कुमार झा ने मारपीट कर घायल करने व लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन है. बताया है कि शंकर रोहार चौक स्थित उसके होटल पर 21 अक्तूबर की देर रात 9.30 बजे हनुमाननगर निवासी हेमंत यादव व नीतीश यादव पहुंचे. पिस्टल दिखाते हुए धमकाने लगे. रुपया देने की मांग करने लगे. विरोध करने पर इनलोगों ने उनके साथ मारपीट की. पिस्टल से सिर फोड़ दिया. बचाने के क्रम में होटल स्टॉफ गजेंद्र मुखिया को भी आरोपितों ने बुरी तरह पीटा. साथ ही गले से सोने की चेन व जेब से 13 हजार नकद लूट लिया. घायलावस्था में ग्रामीणों ने उसे सीएचसी बहेड़ी पहुंचाया. सूचना पर 112 पुलिस ने उसे स्थानीय थाना भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >