LNMU में 1 अगस्त को निबंध प्रतियोगिता, किसी भी विषय के छात्र ले सकेंगे भाग

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में 1 अगस्त को पीजी अंग्रेजी विभाग और डॉ प्रभात दास फाउंडेशन द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाम द्वेषपूर्ण भाषण' विषय पर आधारित है और सभी विषयों के छात्र-छात्राएं इसमें निःशुल्क भाग ले सकते हैं.

Darbhanga News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी अंग्रेजी विभाग एवं डॉ प्रभात दास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 1 अगस्त को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता सुबह 11.30 बजे से पीजी अंग्रेजी विभाग में होगी. प्रतियोगिता का विषय ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाम द्वेषपूर्ण भाषण’ रखा गया है. इसमें सहभागिता पूरी तरह निःशुल्क होगी.

सभी विषयों के छात्र-छात्राएं ले सकेंगे भाग

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के किसी भी विषय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे. प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की मानवीकी संकायाध्यक्ष सह पीजी अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. पुनीता झा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों एवं आयोजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी.

विद्यार्थियों की लेखन क्षमता होगी विकसित

प्रो. पुनीता झा ने कहा कि निबंध सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों में लेखन क्षमता का विकास होता है. साथ ही समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिलता है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा.

बैठक में इन लोगों ने लिया हिस्सा

बैठक में डॉ संकेत कुमार झा, डॉ शांभवी, डॉ नवीन कुमार सिंह, डॉ आर्यिका पॉल, डॉ तनीमा कुमारी, जेआरएफ उत्कर्ष उमंग, दीपक कुमार, आर्यन कुमार रवि, डॉ प्रभात दास फाउंडेशन के सचिव मुकेश कुमार झा एवं इमरान अली खान सहित अन्य मौजूद थे. बैठक में प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया.

यह भी पढ़ें: बीडीओ से मारपीट पर आक्रोश, विरोध में काली पट्टी बांधकर किया काम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish Kumar

26 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं. साहित्य, संस्कृति, कला तथा खेल गतिविधियों में इनकी विशेष अभिरुचि है. ये पत्रकारिता के बदलते स्वरूप को समय की मांग समझते हैं, जबकि प्रिंट को उसकी मूल आत्मा मानते हैं. साहित्य, संस्कृति, कला तथा खेल गतिविधियों में इनकी विशेष अभिरुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >